
Deoghar News : देवघर जिले कि बुढ़ाई थाना पुलिस ने आपराधिक योजना बनाते एक अपराधी को गिरफ्तार किया है वहीं उसका दूसरा साथी मौके पर से फरार होने में सफल रहा।

इस संबंध में बुढ़ई थाना में पुअनि अशोक प्रसाद सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमे कहा है कि वे प्रधानी मोड़ से पुदानियां मोड़ से जाने वाली पक्की सड़क में राजदहा क्रेशर के आगे सुनसान सड़क पर पहुंचे तो देखा कि बाइक सवार दो संदिग्ध युवक बाइक रोक कर सड़क किनारे खड़ा है।

पुलिस वाहन को देखकर एक लड़का बगल के झाड़ी में दौड़कर भागने लगा। वही दूसरा युवक बाइक लेकर प्रधानी मोड की ओर भाग निकला। जवानों ने झाड़ी की ओर भाग रहे युवक को दबोच लिया।
पकड़े युवक ने पूछताछ में अपना नाम शोएब अंसारी साकिन रटानिया हीरापुर थाना करमाटांड जिला जामताड़ा का रहने वाला बताया। उसकी जब जांच की गई तो उसके पेट के पॉकेट से चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि सुनसान सड़क में आने जाने वाले लोगों के साथ लूटपाट को अंजाम देने का काम करता है। अपने भागे साथी का नाम गावं का ही शमीम अंसारी बताया तथा उसके पास लोडेड देशी कट्टा रहने कि बात बताया। इधर मामला दर्ज कर पुलिस मौके पर से भागे अपराधी की तलाश में जुट गई है।


