
Deoghar: दानापुर-टाटा एक्सप्रेस (Danapur-Tata Express) से यात्रा कर रहे एक युवक को जसीडीह-मधुपुर के बीच उचक्कों ने पहले ट्रेन से धक्का दे दिया। उसके बाद युवक के नीचे गिरते ही उसके पॉकेट से 1200 नगद एवं मोबाइल की छिनतई कर फरार हो गए।

ट्रेन से गिरने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल है। युवक संतोष यादव मुंगेर जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धनकुंडा का रहने वाला है। जिसका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है।

संतोष के मुताबिक वह जसीडीह स्टेशन से ट्रेन पर दुर्गापुर जाने के लिए सवार हुआ था। गेट के पास मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान जसीडीह-मधुपुर स्टेशन के बीच ट्रेन कुछ धीमी हुई। उसी दौरान अचानक तीन चार युवक उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उसके बाद चारो लड़के भी उतर गए और उसके पास से मोबाइल और नगदी छीन कर फरार हो गए।
घटना के बाद संतोष को सरकारी एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज किया जा रहा है।


