
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बाइपास रोड स्थित एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर के पास रविवार की देर रात को अनियत्रिंत एक बाइक सड़क किनारे पोल से टकरा गयी। इस घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

आसपास के लोगों ने देर रात को नगर पुलिस को घटना की जानकारी दिया। जानकारी मिलते ही नगर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मृतक को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं बाइक को जब्त कर थाना ले गयी।

इधर घटनास्थल से पुलिस ने एक मोबाइल को भी बरामद किया गया। सोमवार को समाचार लिखे जाने तक पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी थी।


