
Ranchi: हटिया आनंदविहार एक्सप्रेस के पुनः परिचालन का आदेश रेलवे ने जारी कर दिया है। कोहरा को देखते हुए हटिया आनंदविहार एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द किया गया था, लेकिन अब इसका पुनः परिचालन किया जायेगा।

रांची रेल मंडल की ओर से बुधवार को बताया गया कि ट्रेन संख्या 12873 हटिया आनंदविहर टर्मिनल ट्रेन 14 दिसंबर से हटिया से नियमानुसार चलेगी। ट्रेन संख्या 12874 आनंदविहर टर्मिनल हटिया ट्रेन 15 दिसंबर से आनंदविहर टर्मिनल से पुनः परिचालित होगी।

दूसरी तरफ रेलवे की ओर से संबलपुर बनारस एक्सप्रेस का परिचालन विशाखापट्टनम तक चलेगी। इस संबध में सूचना जारी कर दी गयी है, जिसके मुताबिक ट्रेन संख्या 18311 विशाखापटनम बनारस एक्स्प्रेस ट्रेन का विशाखापटनम प्रस्थान प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को 04: 20 बजे और बनारस आगमन अगले दिन 09: 25 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18312 बनारस विशाखापटनम एक्स्प्रेस ट्रेन का बनारस प्रस्थान प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को दिन के तीन बजे और विशाखापटनम आगमन अगले दिन 7:30 बजे है। विस्तार के साथ ही द्विसाप्ताहिक ट्रेनें टीटलागढ़, रायगड़ा, विजयनगरम होते हुए विशाखापटनम तक परिचालित हो रही है।
(HS)



