
Deoghar News : फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी सहित अन्य तरीके से लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाने वाले 06 साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार होने वालों में खागा थाना इलाके के रघुनाथपुर निवासी इजहार आलम, परवेज अंसारी, सफाउल अंसारी देवीपुर थाना क्षेत्र के गिधाइया निवासी हिमांशु दास पालोजोरी थाना क्षेत्र के असाना निवासी रमजान अंसारी बरामसोली निवासी खुर्शीद अंसारी के नाम शामिल हैं।

इन गिरफ्तार आरोपितों के पास से 08 मोबाइल फोन व 11सिम कार्ड बरामद किया गया है। इन सभी की गिरफ्तारी पालोजोरी थाना क्षेत्र के तुरी पहाड़ स्थित जंगल-झाड़ से किया गया है।
एसपी सौरभ को जंगल-झाड़ी में छिपकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने की योजना बनाने के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया।
इसी आलोक में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार रवि, पुलिस अवर निरीक्षक सूरज कुमार व पालोजोरी एवं सारठ थाना की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में 06 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों को थाना लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


