Deoghar : देवघर जिले के सारवां थाना इलाके के लखोरिया गावं में एक पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक का नाम नैतिक पांडेय पिता सपन पांडेय है।

परिजनों ने बताया कि घर से 50 मीटर की दूरी पर शौच के लिए वह गया था। इस दौरान वह पानी भरे गड्ढे में गिर गया।

आनन फानन में घर के लोगों के द्वारा उसे पानी के अंदर से निकाल कर पहले उसे इलाज के लिए सारवां सीएचसी ले जाया गया।
उसकी हालत की को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया।
सदर अस्पताल देवघर में ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



