
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना में सिमरजोर गावं में अंडा खरीदने को लेकर हुए मारपीट को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला सिमरजोर निवासी श्रीराम राय ने दर्ज कराया है।

मामले में अशोक मंडल, हिमांशु मंडल और सोनू कुमारी को आरापी बनाया है। कहा है कि 18 जुलाई को वह अशोक मंडल के दुकान में अंडा खरीदने पहुंचा था। अंडा का मूल्य 15 रूपया बताया गया। उसने दुकानदार से कहा कि बहुत महंगा रेट क्यों रखा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले तू-तू मे-मे शुरू हो गया। बात बढ़ते- बढ़ते गाली गलौज करते हुए आरोपी द्वारा उसके साथ मारपीट किया गया। इधर मामला दर्ज कर मोहनपुर थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।


