
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा स्कूल के पास ऑटो और फोर व्हीलर की टक्कर में ऑटो चालक विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

घटना के संबंध में घायल विकास कुमार ने बताया कि वह पैसेंजर लेकर कोठिया गया था वहां से वापस लौट के क्रम में एक फोर व्हीलर ने ऑटो में टक्कर मार दी। उस समय ऑटो खाली था। जिसके कारण सिर्फ ऑटो चालक ही गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
वहीं घटना की जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है।


