
Deoghar: देवघर के मोस्ट वांटेड अपराधी जेल में बंद आशीष मिश्रा को नगर थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए 48 घंटे के रिमांड पर लिया है।

बताते चलें कि उसके ऊपर डकैती, हत्या रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।

उसे बीते 9 अगस्त को नगर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया था।
किस मामले में उसे रिमांड पर लिया गया है इसकी जानकारी देने से पुलिस परहेज कर रही है।



