
Deoghar : अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित सात लोग घायल हो गए हैं। एक घटना में नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन मोहल्ला में शुक्रवार की सुबह कार ने स्कूटी में टक्कर मार दिया गया।

हादसे में स्कूटी सवार दो भाई अमन कुमार झा व अंशु कुमार झा घायल हो गए। दोनों छात्र हैं और स्कूटी से स्कूल जा रहे थे। इस दौरान बिलासी टाउन मोहल्ले में कार चालक ने स्कूटी में धक्का मार दिया।

हादसे में दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। वहीं एक अन्य हादसे में जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर पेट्रोल पंप के पास स्कार्पियों ने टोटो में धक्का मार दिया। इस हादसे में टोटो सवार जसीडीह थाना क्षेत्र के बंका गांव निवासी उपेन्द्र कुमार घायल हो गए।
वह अन्य लोगों के साथ टोटो से सवार होकर जसीडीह की ओर जा रहे थे। इस दौरान स्कार्पियो ने टोटो में धक्का मार दिया। हादसे में वे टोटो से गिरकर घायल हो गए। वहीं नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा के पास अज्ञात वाहन से धक्का लगने से अन्नपूर्णा देवी घायल हो गयी है।
वहीं अन्य सड़क हादसों में विभीषण राउत, बंटी कुमार और संजीव कुमार घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


