
Mumbai: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में रविवार दोपहर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुंबई के पास पालघर में यह हादसा हुआ।

सड़क हादसे के बाद साइरस मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एनसीपी एमपी सुप्रिया सुले ने मिस्त्री के निधन पर गहरा शोक जताया है।(Input-IANS)


