
Deoghar : देवघर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद एक श्रद्धालु से धतुरा चबाकर खा लिया। उसकी हालत जब गंभीर होने लगी तो उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे इलाज के लिये भर्ती कर दिया है। श्रद्धालु का नाम गोपाल कुमार है जो बिहार के दरभंगा जिला के विशनपुर थाना इलाके के बिलाही गावं का रहने वाला है।

घटना के संबंध में गोपाल की पिता रामनाथ साह ने बताया कि गोपाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे रांची इलाज के लिए ले गए थे।
चार दिन के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गइ। उपरांत वे लोग बाबा मंदिर पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे जहां पर पूजा अर्चना करने के बाद गोपाल ने धतूरा का सेवन कर लिया।
जिससे उसकी हालत खराब हो गई जिसको इलाज के लिए देवघर सदर उस्ताद पहुंचाया गया जहां पर इलाज किया जा रहा है।


