Deoghar : देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर के आदेश पर जिले के पांच पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, देवघर की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने नव प्रतिनियुक्त स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार आरक्षी 728 ऋषि राज को विधि शाखा से नगर थाना सिरिस्ता कार्य में प्रतिनियुक्त किया गया है। आरक्षी 521 दशरथ साहिनी को पुलिस केंद्र, देवघर से पालाजोरी थाना सिरिस्ता कार्य में भेजा गया है।

इसी तरह आरक्षी 508 पंकज कुमार को हिन्दी शाखा से खागा थाना, आरक्षी 211 विक्रम कुमार साह को सामान्य शाखा से विधि शाखा तथा आरक्षी 652 राकेश कुमार सिंह को नगर थाना सिरिस्ता कार्य से सामान्य शाखा में प्रतिनियुक्त किया गया है।
आदेश में संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सीसीआर, पुलिस निरीक्षक नगर, पालाजोरी अंचल, प्रभारी पुलिस केंद्र तथा संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचना भेजी गई है।



