Deoghar : मोहनपुर-सारवां मार्ग पर टोटो पलटने से उस पर सवार एक यात्री समेत चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक घोरमारा गांव निवासी जयनारायण राय और टोटो चालक शालीग्राम यादव शामिल हैं। घायल जयनारायण राय ने बताया कि वे टोटो से अपने समधी के घर सारवां थाना क्षेत्र के दलदली गांव जा रहे थे। इसी दौरान मोहनपुर-सारवां मार्ग पर एक तीखे मोड़ पर टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

टोटो पलटने से जयनारायण राय और चालक शालीग्राम यादव घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायलों के परिजनों को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उनका इलाज चल रहा है।



