
Deoghar Crime News : देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के करनी बाग मोहल्ले में सारे शाम गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम दिनेश कुमार सिंह है जो करनी बाग मोहल्ले के लक्ष्मी नगर का रहने वाला है।

बताया जाता है की गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.

वह पढ़ाई करता है। युवक को पास से चार गोली मारी गई है। एक गोली उसके छाती के आसपास बाएं तरह लगी है, दो पेट में बाएं ओर और एक गोली दाएं हाथ में लगा है। वहीं मृतक के पास से भी पिस्तौल व चार जिंदा गोली भी बरामद किया गया है। पुलिस ने पिस्तौल व गोली जब्त कर लिया है।
युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। बाद में अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने स्वजनों से घटना के बारे में पूछताछ की।
बहन किरण कुमारी ने बताया कि राजा तुरी व कन्हैया सिंह ने उसके भाई को गोली मारा है। उसने बताया कि एक माह पहले घर पर आकर धमकी दिया था। उसके बाद घर पर आकर मारपीट भी किया था। उसे और उसके भाई को भी मारा।
उसका कहना है कि थाना में आवेदन दिया गया और केस भी किया। फिर से धमकी दिया गया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ। उसका भाई डाक्टर के पास साइकिल से सूई लेने के लिए गया था। उसने उसे मना करते हुए सुबह जाने को कहा था।
लेकिन वह जल्द आने की बात कहकर घर से गया। उसने बताया कि उसकी ननद का भी तबीयत खराब है तो वह भी पीछे से गई। उसने वहां देखा कि दिनेश गिरा हुआ है। उन लोगों ने बताया कि गोली मार दिया है। दिनेश ने बताया कि उन्हीं दोनों ने उसे गोली मारा है।


