
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। मृतक बच्चे के नाम युवराज कुमार पिता मुकेश कुमार रजक है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के सीमरा का रहने वाला है। बच्चे को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करते ही परिजन कुछ देर के लिया गलत सुई दिये जाने को लेकर हो हल्ला करते नजर आये।

हो हल्ला सूनकर सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझा- बुझा कर शांत कराया। बच्चे के मौत की खबर सूनते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों ने बताया कि बच्चे के कुछ दिन पूर्व एक पैर टूट गया था। जिसका पहले इलाज एम्स में कराया था। एम्स से छुट्टी देने के उपरांत उसे घर लेकर चले गये थे। गुरूवार को अचानक बच्चे के पैर में बहुत ज्यादा दर्द शुरू हो गया। आनन- फानन में सुबह पांच बजे के आसपास इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर के निर्देश पर वहां उपस्थित कंपाउंडर के द्वारा बच्चे को दो सुई दिया गया।

बताया कि सूई पड़ने के बाद भी बच्चे का दर्द नहीं कमा और बैचेन हो गया। जब डॉक्टर के पास गये तो उन्होेंने चिट्टा पर ऑर्थोपेडिक डॉक्टर के पास जाने को कहा। उपरांत उसे एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां से फिर वापस सदर अस्पताल लौट गये। लौटने के बाद जब डॉक्टर ने बच्चे को देखा तो मृत घोषित कर दिया। परिजन मौत के बाद बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराने को तैयार हुए तो उन्हें मृत बच्चे को लेकर घर जाने का आदेश दे दिया गया।


