
Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव में आम चुनने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में घायल कृष्ण ठाकुर की पत्नी सुनीता कुमारी ने बताया कि आंख से दिखाई नहीं पड़ता है। किसी तरह से परिवार का गुजारा करता है। पड़ोसी के द्वारा आए दिन लड़ाई झगड़ा किया जाता है। बुधवार को आम चुन लेने का बहाना लगाकर पडोसी ने गाली गलौज करते हुए धार हथियार से कृष्ण ठाकुर के माथे पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गांव के लोग हल्ला सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे तो कृष्ण ठाकुर को खून से लथपथ देखा। उपरांत इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।
इधर जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के परिजनों से पूछताछ किया। इस मामले में कुंडा पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ करने में जुटी है।


