
Deoghar News : देवघर में इलाज करने के बहाने मरीज के साथ अश्लील हरकत करने को लेकर डॉक्टर के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता के बयान पर डा. प्रिया रंजन को नामजद आरोपित बनाया गया है।

दर्ज मामले में पीड़िता का कहना है कि उसकी हाथ में चोट लगी थी। जिसे दिखाने वह उक्त चिकित्सक के क्लिनिक गई।
जहां चिकित्सक ने इलाज के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत की।
पुलिस दर्ज मामले की छानबीन में जुटी है।


