देवघर: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर फीडर के पास एक घर से महिला की लाश बरामद की गयी है। पुलिस ने शिक्षिका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मृतका सुलेखा देवी पेशे से शिक्षिका थी। जिसकी लाश उसके के घर से बरामद की गई है। परिजनों का आरोप है कि सुलेखा के पति योगेश यादव द्वारा पैसे को लेकर उसे यातनाएं दी जाती थी। जिसको लेकर सुलेखा ने अपनी जान दे दी है।

वही, घटना की सूचना पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति योगेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पुरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें:
- वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, Gold 1.48 लाख रुपए के पार; Silver में भी मजबूती
- Madhya Pradesh सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, भोपाल के नगर आयुक्त बने रामप्रकाश अहिरवार
- Para Asian Games: शीतल देवी ने बनाया नया एशियन रिकॉर्ड
- Jasidih: ट्रेन में लावारिस बोरे से 20 बोतल शराब बरामद, RPF ने जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंपा
- Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, CM फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट



