
Deoghar : देवघर में चाकूबाजी की अलग-अलग घटनाओं में दो कांवरिया घायल हो गए हैं। एक घटना में बिहार के समस्तीपुर जिला के कांवरिया पानी टंकी के पास रात को सोए हुए थे।

इस दौरान दो 12 वर्ष के किशोर ने आकर उनका बटुआ चोरी कर लिया। इस क्रम में कांवरिया की नींद खुल गई। उन लोगों ने बदमाशों का पीछा किया तो एक ने चाकू चला दिया।

इस कारण एक कांवरिया घायल हो गए। वहीं बदमाश वहां से भाग गए। वहीं इसी तरह की एक अन्य घटना में उत्तर प्रदेश से आए एक कांवरिया घायल हो गए।
घायल कांवरिया जितेन्द्र पाल के हाथ, बांह में चोट लगी है। दोनों कांवरियों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। घटनाओं की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।


