
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इंडिया गेट (India Gate) पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस (Netaji Subash Chandra Bose) की भव्य प्रतिमा लगाये जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह नेताजी के प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी के दो चित्र साझा करते हुए शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं नेताजी की जयंती 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।”


