
Deoghar: सावन मेला क्षेत्र में चोर व बदमाश काफी सक्रिय हैं। आए दिन लोगों का मोबाइल, पर्स, बैग आदि चोरी किया जा रहा है। बिहार के मुजफ्फपुर जिला के मोढियारी निवासी दो कांवरियों का मोबाइल शिवगंगा के पास से चोरी कर लिया गया है।

बताया जाता है कि राकी कुमार, राजन कुमार अपने अन्य साथियों के साथ पूजा करने देवघर आए थे। वे लोग सामान रखकर स्नान करने लगे। इसी दाैरान अज्ञात चोर दोनों का मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। आए दिन लोगों का मोबाइल, पर्स, बैग व अन्य सामान शिवगंगा, मंदिर परिसर, बाजार, मेला क्षेत्र व भीड़ भाड़ वाले इलाके से चोरी हो रही है।

पुलिस ने कुछ लोगों से इस मामले में पूछताछ भी की है। लेकिन अभी तक गिरोह का पता नहीं चल पाया है।


