
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड ट्रेनिंग सेंटर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सलोनाटांड निवासी जादू नाथ महथा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में उनके पुत्र प्रीतम कुमार ने बताया कि उनके पिता पैदल सड़क पार कर रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अज्ञात वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


