
Deoghar: अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला सहित एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी के पास अनियंत्रित बाइक से गीरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम अनिल मुर्मू है जो गिरिडीह जिला के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सिद्धूआ सिंघा गांव का रहने वाला है। उसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

परिजनों ने बताया कि वह बाइक से अपने ससुराल जमुई जिले के चंद्र मंडी थाना क्षेत्र के घटियाणी गांव जा रहा था। इस दौरान पुनासी इलाके में बाइक और नियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। दूसरी घटना बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के सतलेटवा गांव कि है।
जहां एक वृद्ध महिला को अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज किया जा रहा है।



