spot_img
spot_img

Deoghar रोप-वे हादसा: 20 घंटे बाद सेना ने हेलिकॉप्टर से 15 को निकाला, 33 अब भी फंसे

देवघर में त्रिकुट पहाड़ पर रोप-वे हादसे में सेना, वायुसेना और NDRF ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार सुबह बाद हेलिकॉप्टर से दोबारा बचाव कार्य शुरू किया गया है।

Deoghar: देवघर में त्रिकुट पहाड़ पर रोप-वे हादसे में सेना, वायुसेना और NDRF ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार सुबह बाद हेलिकॉप्टर से दोबारा बचाव कार्य शुरू किया गया है। 20 घंटे बाद 15 सैलानियों का रेस्क्यू किया। अब भी 33 लोग हवा में लटकी ट्रॉली में फंसे हैं। तारों के जाल के कारण NDRF और सेना के कमांडो रेस्क्यू करने में दिक्कत आ रही है।

सुबह 6 घंटे के प्रयास के बाद हेलिकॉप्टर लौट गया था। अब दोबारा प्लान करके रेस्क्यू शुरू किया गया है। ऑपरेशन में एयरफोर्स के तीन हेलिकॉप्टर लगे हैं। बता दें कि रविवार की शाम करीब 4 बजे हुए हादसे के बाद 18 ट्रॉलियों में 48 सैलानी फंसकर हवा में लटक गए थे। हादसे में 12 लोग घायल हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!