
Deoghar : देवघर जिले के सारवां थाना इलाके में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में रामू महतो और प्रकाश यादव के नाम शामिल हैं जो शहरपुरा गावं के रहने वाले हैं।

दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल रामू महतो ने बताया कि वह धान का बिचड़ा डालने के लिये बेटे के साथ खेत पर गया था।

उसी दौरान पड़ोसी सुभाष यादव, नूनदेव महतो, वासुदेव यादव, चिंता महतो सहित अन्य लोग मिलकर जबरन खेत में बिचड़ा देने से मना करने लगा।
जब उन्होंने विरोध जताया तो सभी लोग लाठी, डंडा भूजाली से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये।
बताया कि घटना की जानकारी सारवां पुलिस को दे दी गयी है। सारवां पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।



