
Deoghar: देवघर जिला के पथरौल थाना क्षेत्र के छोटा मधुपुर गाँव से फिल्मी अंदाज में किशोरी को लेकर फरार युवक हरिपूर कोलवा गाँव निवासी पंकज कुमार राणा को मधुपुर पुलिस ने बीती रात बस स्टैंड से पकड़ा गया है।

मौके से किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। मधुपुर पुलिस ने दोनों को पथरौल पुलिस के हवाले कर दिया है। बता दें कि हरिपूर कोलवा गाँव के पंकज राणा गुरुवार को छोटा मधुपुर गाँव से आठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा 15 वर्षीय किशोरी को लेकर फरार हो गया था।

कजरा टंडेरी मंदिर में दोनों विवाह भी कर लिया। वहीं भागने के क्रम में पुलिस ने दोनों को बस स्टैण्ड से धर दबोचा। इधर घटना को लेकर पाथरोल पुलिस मामले की छान बीन करने में जुट गई है।


