
Deoghar: जिले के सारठ थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में महिला सहित दो लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सारठ निवासी ज्योति कुमारी व दशरथ मंडल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

यहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।

बताया जाता है कि दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में गांव से निकाल कर सारठ की ओर जा रहे थे। उसी क्रम में विपरित दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए।
घटना की जानकारी संबंधित थाना को दे दी गई है।


