
Deoghar: देवघर शहर के बैजनाथपुर बाजार समिति के पास रविवार को एक बाइक व ओटो मे ज़बर्दस्त टक्कर हो गई। इस घटना मे बाइक सवार एवं ओटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल बाईक चालक का नाम अभिषेक कुमार है जो रिखिया थाना क्षेत्र के महेशमारा का रहने वाला है।

स्थानीय लोंगो ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर कर दिया। वहीं घटनास्थल स्थल से ओटो चालक को इलाज के लिए किसी प्राइवेट अस्पताल मे ले जाया गया है ।

उसके नाम पता कि जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईक चालक काफी तेज गति से बाईक चला रहा था इस वज़ह से बाईक अनियंत्रित होकर ओटो से टकरा गई।


