
Deoghar civil surgeon arrested: देवघर सिविल सर्जन डॉ. रंजन सिन्हा को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम सिविल सर्जन को अपने साथ ले गई है और पूछताछ कर रही है।

एसीबी की टीम को जानकारी मिली थी कि सिविल सर्जन किसी काम को करने के लिए घूस मांग रहे हैं जिसके बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि 70 हजार रुपए घुस लेते हुए सिविल सर्जन को रंगे हाथ एसीबी की टीम ने पकड़ा है।


