
New Delhi: एम्मार ग्रुप (EMAAR Group) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमित जैन को राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (Indira Gandhi International Airport) पर हिरासत में ले लिया गया और उन्हें बाद में पंजाब पुलिस (Punjab Police) के हवाले कर दिया गया।
सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जैन को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ पंजाब के रूपनगर में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में पंजाब पुलिस ने जैन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था, जिसके कारण उन्हें हिरासत में लिया गया।

जैन को दुबई से नई दिल्ली आने पर हिरासत में लिया गया। सूत्रों ने बताया कि जैन के खिलाफ यह मामला 2019 में दर्ज किया गया था।


