
Deoghar: जिले के बुढई थाना क्षेत्र के सिकटीया जंगल में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बीते मंगलवार को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया था।

बुधवार को परिजन शव की पहचान के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक लालमोहन पूजहर के पुत्र विनोद पुजहर ने पहचान किया। उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

वहीं मृतक के पुत्र विनोद ने बताया कि पिता सोमवार को साइकिल बनवाने को कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे काफी खोजबीन के बाद बुधवार की सुबह जानकारी मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंचा।
जहां पर अज्ञात की पहचान की गई पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


