
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने छिनतई करने वाले तीन अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। इन सबों के पास से पुलिस ने छिनतई की गयी मोबाइल को बरामद किया है।

जेल गये आरोपी का नाम इशा जॉन, राहुल मोहली साकिन कोरियासा और नगर थाना क्षेत्र के बासमता निवासी सुभाष यादव है। बताते चलें कि 08 अक्टूबर को सुबह 11 बजे के आसपास नगर थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी निवासी राखी देवी अपने घर से दुकान जा रही थी। उसी क्रम में एएस कॉलेज के साइंस ब्लॉक के पास उसके मोाबइल में फोन आ गया और वह बात करने लगी। उसी क्रम में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचा और गले से मंगलसूत्र और मोबाइल की छिनतई कर फरार हो गया था।

नगर पुलिस त्वरीत कार्रवाई करते हुए तीन अप्राथमिक अभियुक्त को छिने गये मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।


