
Deoghar: देवघर के एम्स परिसर में निर्माणाधीन ब्लॉक के बाहर रखे कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगने से एम्स परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।

वहीं, आग ज्यादा फैलता उससे पहले ही एम्स के कर्मियों के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया।

एम्स के डायरेक्टर डॉ. सौरव वार्ष्णेय ने बताया कि निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम चल रहा था और ऊपर में वेल्डिंग की जा रही थी। ऐसी सम्भावना है कि वेल्डिंग के चिंगारी से बिल्डिंग के बाहर रखे कचरे के ढेर में आग लग गई। हालांकि, समय रहते एम्स के कर्मचारियों के द्वारा आग बुझा दिया गया। वहीं फायर ब्रिगेड की भी टीम मौके पर पहुंच गई थी लेकिन उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था।
आग लगने से किसी को कोई हताहत नहीं हुई है। हालांकि बी ब्लॉक बिल्डिंग के बाहर शीशे में आग से क्षति पहुंची है।


