
Deoghar: उत्पाद विभाग में बतौर चालक पद पर कार्यरत 59 वर्षीय जर्नादन सिंह की मौत हो गई है। मौत बीमारी से होने की बात कही जा रही है।

मृतक मुंगेर जिला के धरहरा थाना क्षेत्र के हेमजापुर के रहने वाले थे। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र आशीष कुमार द्वारा पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि 1987 में पटना में उन्होंने विशेष उत्पाद अधीक्षक में चालक के पद पर योगदान दिया था। 2017 से लेकर अब तक वह देवघर उत्पाद कार्यालय में चालक के पद पर कार्यरत थे।

24 अप्रैल की देर रात उन्हें विभाग की ओर से फोन के माध्यम से बताया गया कि उनके पिता की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर 25 अप्रैल की सुबह यहां पहुंचे तो पिता को मृत हालत में पड़ा हुआ पाया। पिता की मौत अचानक तबीयत खराब होने की वजह से हुई ।


