
विज्ञापन


देवघर।

देवघर नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन से दिनदहाड़े एक महिला से 75 हजार रूपये छिनतई का मामला सामने आया है.
बताया जा रहा है कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर की रहने वाली महिला रिना देवी महेशमारा एसबीआई बैंक से 50 हजार रूपये निकाल कर और 25 हजार रूपये ग्रुप के इकट्ठा कर यानि पुरे 75 हजार रूपये लेकर लौट रही थी. तभी बिलासी में बाइक सवार युवकों ने पैसे से भरे बैग को झपट लिया और फरार हो गये. पीड़ित महिला ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.
विज्ञापन



