
Deoghar : देवघर जिले के नगर थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई।

मौके पर सदर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसआई मुकेश कुमार, विजया सिंह, प्रभात वर्णवाल, वसदैव दास, अनूप कुमार, धनजय चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मौके पर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान अश्लील गाना नहीं बजने चाहिए। कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ पूजा-अर्चना करें।
वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा किसी भी प्रकार के जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।मूर्ति स्थापना के लिए सभी पूजा समितियों को थाना से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।


