
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर स्थित कस्तूरबा विद्यालय की एक छात्रा के मौत के बाद वार्डन के खिलाफ मोर्चा खुल गया है। मृतका के परिजनों के साथ साथ विद्यालय की छात्राओं ने वार्डन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों का कहना है कि बेटी की बीमार होने की खबर पर सभी विद्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि वार्डन द्वारा पहले तो छात्रा से मिलने नहीं दिया गया। बाद में जब छात्रा की हालत गंभीर हो गई तो परिजनों को उसे घर ले जाने का आदेश दिया गया। लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

छात्रा सातवीं कक्षा की छात्रा थी। बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों द्वारा न्याय की गुहार लगाई गई है।
इधर, घटना की सूचना पर जब जिला शिक्षा अधीक्षक विद्यालय पहुंचे तो बच्चियों ने कई बड़े खुलासे किये हैं। बच्चियों ने बताया कि वार्डन द्वारा छात्राओं से खाना बनाने से लेकर टॉयलेट साफ करने तक का कार्य कराया जाता है।
इधर, पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक जांच जारी है।


