
Bokaro: जिले के ललपनिया स्थित डीएवी स्कूल के आर्ट टीचर सूरज कुमार ने 8वीं की छात्रा के साथ रात में अश्लील वीडियो चैट कर गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर दिया।

इसकी जानकारी मिलने पर छात्रा के परिजन आज स्थानीय लोगों के साथ स्कूल पहुंचे और जमकर बवाल किया। सूचना पर पहुंची ललपनिया थान पुलिस, गोमिया के अंचलाधिकारी और बीडीओ ने मामला शांत कराया।

स्कूल की प्राचार्य उषा राय ने शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है। छात्रा के परिजनों ने स्थानीय थाने में शिक्षक के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है।
अंचलाधिकारी संदीप अनुराग ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रिंसिपल उषा राय ने बताया कि दो महीने पहले धनबाद के रहने वाले सूरज कुमार बतौर आर्ट टीचर स्कूल में योगदान दे रहा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत की है। प्रबंधन आरोपित शिक्षक को टर्मिनेट करेगा।



