
Deoghar: जिले के कुंडा थाना की पुलिस ने अवैध तरीके से बालू लोड कर परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा है। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही तीन ट्रैक्टरों का चालक फरार होने में सफल रहा। जब्त ट्रैक्टरों को थाना लाया गया।

थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को अवैध तरीके से बालू लोड कर परिवहन करने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ खरखुंटी इलाके में पहुंचे। यहां तीन ट्रैक्टरों को बालू लेकर आते देखा। पुलिस को देखते ही तीन चालक फरार हो गया। जब्त ट्रैक्टर व मालिक के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है।


