
Madhupur (Deoghar): देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के सपा ओझा मोड़ पर स्थित बीपीसीएल पेट्रोल पंप में दो युवकों द्वारा दो लाख रुपए रंगदारी की मांग करते हुए फायरिंग करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पेट्रोल पंप मशीन के सामने फायरिंग किए जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पंप में कार्यरत कर्मचारी मीना बाजार निवासी दीपक रजक ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहा है कि हरलाटांड़ निवासी विकास कुमार पाण्डेय उर्फ मीकू पाण्डेय पिता ध्रुव पाण्डेय और पटवाबाद नैयाडीह निवासी साकिब अंसारी पिता नासिर अंसारी द्वारा पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े दोपहर में करीब 3.20 बजे आकर कहा कि मालिक को बुलाओ और दो लाख रूपया रंगदारी देने को कहो, अगर रुपया नहीं दिया तो गोली खाने के लिए तैयार रहने के लिए कह देना। यह कहते हुए पंप मशीन के सामने फायरिंग कर दिया। फायरिंग किया गया खोखा भी वहां से मिला है।

घटना के बाद पंप कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ है।
मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।


