
Jamui: गुरुवार को झाझा रजला रेलखंड पर एक बड़ा हादसा टल गया। झाझा रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। घटना दुद्धिजोड़ पुल के समीप की है। मालगाड़ी के बेपटरी होने की वजह से अप लाइन पर रेल परिचालन बाधित घंटों बाधित रहा।

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे यार्ड से एक मालगाड़ी आ रही थी तभी उसका दो वैगन बेपटरी हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी, टीआई रवि गुप्ता सहित रेलवे के कई वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए। वहीं रेलवे तकनीकी टीम मालगाड़ी को पटरी पर लाने की कवायद में जुट गई। घंटों मशक्कत के बाद ट्रैक क्लियर हुआ। करीब पांच घंटे रेल परिचालन बाधित रहा। रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन का परिचालन चालू हुआ।

जानकारी के अनुसार, इस हादसे की वजह से वंदे भारत सुपर फास्ट ट्रेन को नारगंजो, टाटानगर से आरा तक जाने वाली सुपर एक्सप्रेस को घोरपारन, एर्नाकुलम एक्सप्रेस को जसीडीह रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था।


