
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बॉम्पस टाउन इलाके में स्थित श्री हरि ज्वेलर्स रिपेयरिंग दुकान का एडवेस्टस तोड़कर चोरों ने बुधवार की देर रात को लगभग 50 हजार रूपये की सामान की चोरी कर ली।

वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी को भी तोड़कर फेंक दिया और डिवीआर को अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार की दोपहर नगर पुलिस की टीम दुकान पहुंची और मामले की छानबीन किया।

दुकानदार राजीव कुमार ने बताया कि चोरों द्वारा दुकान का एडवेस्टर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
चोरों ने चांदी की हसूली, चांदी का कटोरा, ग्लास, मछली, सिटी गोल्ड का सामान लगभग 20 हजार का, छोटा गैस सिलेंडर, सीसीटीवी का डिवीआर की चोरी कर ली। इसे लेकर दुकानदार के द्वारा नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया गया है। नगर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गई है।


