
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना पुलिस ने छिनतई के आरोप में गिरफ्तार दो अभियुक्त को पुछताछ करने के उपरांत रविवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम थाना क्षेत्र के टेहुनिया निवासी अशोक यादव और दोनिहारी निवासी दशरथ यादव है।

बताते चलें कि शनिवार को दिनदहाड़े बलियाचौकी के पास बाइक से पति के साथ जा रही सारठ थाना क्षेत्र के बगडबरा निवासी जैबुन निशा से दोनों आरोपी ने पर्स छिनतई करने के प्रयास किया गया था। जुबैन निशा ने बाइक सवार दोनों बदमाशों को पर्स छिनतई करते वक्त धक्का देकर गिरा दिया था। हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुटे और दोनों बदमाशों को पकड़ कर पहले जमकर पिटाई की उपरांत पुलिस के हवाले कर दिया था।

इस घटना में दोनों अपराधियों को चोटें भी आयी थी। दोनों का इलाज भी सदर अस्पताल में कराया गया था।


