Deoghar News : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में मारपीट कर बाइक लूटने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे कांड के वादी सोहेल अंसारी (22 वर्ष), पिता सलीम अंसारी, निवासी घोंघा, थाना मोहनपुर, जिला देवघर, देवघर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तिलैया मंझीयाना के पास तीन अज्ञात अपराधकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी बाइक, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 15एएच-1690 था, लूटकर फरार हो गए थे।

मामले को लेकर मोहनपुर थाना कांड संख्या 141/2026, दिनांक 24 अगस्त 2026, धारा 309(6) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
वहीं, कांड में संलिप्त चन्द्रशेखर ठाकुर (21 वर्ष), पिता अंग्रेज ठाकुर, निवासी झालर, थाना मोहनपुर, जिला देवघर तथा नितिश यादव (21 वर्ष), पिता प्रेमचन्द्र यादव, निवासी कुरेवा, थाना मोहनपुर, जिला देवघर को लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
छापामारी दल में शामिल:
पुअनि संदीप कृष्णा, थाना प्रभारी मोहनपुर थाना, देवघर; पुअनि मनेन्द्र कुमार, मोहनपुर थाना; आरक्षी बिपिन कुमार राउत तथा स्थानीय चौकीदार।



