
Deoghar: देवघर नगर निगम के प्रथम ताल स्थित सभागार में नगर आयुक्त सह प्रशासक के द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत देवघर नगर निगम में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया.

नगर आयुक्त सह प्रशासक के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 -2024 में विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य के आलोक में प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कार्य में और तीव्रता लाने का निर्देश दिया गया, ताकि विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य को ससमय प्राप्त किया जा सके.

इसके साथ ही हतगढ़ एवं ग्रीनलैंड मार्केट में निर्माणधीन बेंडिंग जोन को जल्द से जल्द पूरा कर पथ विक्रेताओं को आवंटित करने का निर्देश दिया गया.

समीक्षा के क्रम में यह भी निर्देश दिया गया प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा पथ विक्रेताओं को लाभान्वित किया जाए तथा स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से आच्छादित सभी पथ विक्रेताओं का सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग संपन्न करते हुए सभी योग्य पथ विक्रेताओं एवं उनके परिवार के सदस्यों को सरकार के विभिन्न योजनाओं से जोड़ना सुनिश्चित किया जाए.
बैठक में सहायक नगर आयुक्त राजीव रंजन नगर मिशन प्रबंधक कौशल किशोर एवं हिमांशु शेखर तथा सभी सामुदायिक संगठनकरता एवं सामुदायिक संसाधन सेबी उपस्थित थे


