
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के बिचगाढ़ा गांव में एक बाइक ने महिला को धक्का मार दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल का नाम सोनी देवी है। घायल के साथ सदर अस्पताल आई महिला ललिता देवी ने बताया कि सोनी देवी बकरी चरा रही थी। इस दौरान बाइक सवार ने बकरी को धक्का मार दिया।

वह जब बाइक सवार को रोकने सामने गई तो वह उसे भी धक्का मार दिया और घटनास्थल से फरार हो गया।
गांव वालों को घटना की जानकारी मिलते ही बाइक सवार का पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।


