
Deoghar: देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना इलाके में स्थित घोरमारा के पास रात करीब 08. 30 बजे अनियंत्रित हाइवा वाहन ने बाइक सवार तीन व्यक्ति को रौंद दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे की मौत इलाज के क्रम में देर रात को सदर अस्पताल में हो गई। जबकि इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद देर रात को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया।

इस घटना में 30 वर्षीय त्रिलोचन दास उर्फ तिरु दास की मौत घटना स्थल पर ही गई थी। वहीं बाइक पर सवार 25 वर्षीय मनोज राय कि मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब दो बजे हो गई। वहीं 26 वर्षीय विजय तुरी गंभीर रूप से घायल को बेहतर इलाज के लिए कुंडा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों जिले के सोनारायथाढ़ी का रहने वाला है।

सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि कि तीनों घोरमारा स्थित एक पेड़ा दुकान में काम करते थे। रविवार कि शाम देर शाम को तीनों एक बाइक से नास्ता करने बगल में गया था। उसी दौरान अनियंत्रित हाइवा ने धक्का मार दिया। देर रात को स्थानीय लोंगो एवं पुलिस के सहयोग से एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के उपरांत डॉक्टर ने त्रिलोचन को मृत घोषित कर दिया।
वहीं मनोज राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। जबकि विजय तुरी कि हालत को गंभीर देखकर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। इधर सोमवार को सदर अस्पताल स्थित बैधनाथ धाम ओपी पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


