
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से बालू ढ़ोते दो ट्रैक्टर को जब्त किया है। दोनों जब्त ट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिये जिला खनन पदाधिकारी को पत्र भेज गया है।

बताया जाता है कि कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को गुप्त सूचना मिली थी की चित्तोलोढीया इलाके में अवैध रूप से ट्रैक्टर पर बालू लोड कर परिचालन किया जा रहा है। उक्त सूचना पर गश्तीदल को छापेमारी के लिये भेजा गया। पेट्रोलिंग पार्टी को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पुलिस दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी।


