
Deoghar: देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में बुधवार को पत्थर से कुचलकर अपनी बहन की हत्या करने वाले सनकी भाई की मौत हो गई है। गुरुवार को आरोपी की लाश खेत में पड़ी मिली।

बताया जा रहा कि घटना को अंजाम देकर आरोपी 24 वर्षीय कुतबूल अंसारी पुलिस के डर से भाग गया था। रात को वह पुन: घर आकर अपने घर पर पथराव करने लगा। घर में उसकी भाभी अकेली थी। उसके द्वारा शोर मचाने पर गांव वाले जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई । इसके वह फिर वहां से भाग गया। देर रात तक पुलिस व ग्रमीण उसे ढुढ़ते रहे। लेकिन वह नहीं मिला। दूसरे दिन गुरुवार की सुबह गांव के खेत में हत्यारोपी कुतबुल बेहोशी हालत में पड़ा दिखा। ग्रामीण ने फिर पुलिस को बुलाया । पुलिस ऐंबुलेस से उसे देवघर डॉक्टर के पास ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है।
बता दें कि बुधवार को मां और बेटा के बीच झगड़ा हो रहा था। बीच बचाव करने बहन गई थी। गुस्से में आकर बड़ा भाई कुतबुल अंसारी ने पत्थर से कुचलकर 16 वर्षीय बहन आमना खातून की हत्या कर दी थी। आमना खातून धमनी पंचायत के नवाडीह गांव निवासी शहजाद अंसारी की छोटी पुत्री थी।
पुलिस घटना की जांच की जा रही है। कुतबुल अंसारी की मौत किस कारण से हुई है । यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


